Jharkhand

Mar 02 2023, 17:08

आजसू की जीत पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा-झूठ की बुनियाद पर खड़ी सरकार का जैसे- जैसे समय बितेगा रंग उतरता जायेगा


झारखंड डेस्क: अंततः आजसू की जीत ने एनडीए खेमे में खुशी की लहर ला दी है साथ हीं आगामी 2024 की चुनाव को लेकर जोड़ घटाव शुरू हो गया है। इस जीत के बाद आजसू नेताओं की जो प्रतिक्रिया आयी है उसके अनुसार तो यही समझा जा रहा है।

सुदेश महतो ने क्या कहा..?

आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा, यह चुनाव सिर्फ उम्मीदवारों के बीच नहीं था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इस चुनाव में जमकर प्रचार किया। हेमंत की सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। जैसे- जैसे समय बितेगा इनका रंग उतरता जायेगा। बुनियाद मजबूत नहीं होगी तो वह ऊंची नहीं होगी। यह 2024 के जीत की तरफ इशारा कर रही है। राज्य में अराजकता की स्थिति है, जनता ने मौजूदा सरकार को जवाब दिया है।

गोमिया विधायक लंबोदर महतो की प्रतिक्रिया

गोमिया विधायक लंबोदर महतो

ने कहा- यह जीत 2024 में होने वाले चुनाव के जीत का आगाज है। राज्य में लॉ एंड आर्डर की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। जनता सरकार की नीतियों को समझ रही है और अब उसका जवाब दिया है।

देवशरण भगत ने कहा-

आजसू पार्टी के प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा, पार्टी जीत गयी है। यह 2024 के चुनाव के जीत का आगाज है। रामगढ़ की जनता को ढेर सारी शुभकमानाएं।

Jharkhand

Mar 02 2023, 11:30

रामगढ़/उपचुनाव के तीसरे राउंड की गिनती में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी, 11,821 वोटों से आगे

 झारखंड के रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आज आएगा. रामगढ़ विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस की ममता देवी के पति बजरंग महतो एवं बीजेपी समर्थित आजसू उम्मीदवार और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी के बीच है.तीसरे राउंड की गिनती में 

आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी, 11,821 वोटों से आगे है।

Jharkhand

Feb 27 2023, 15:16

आपस में शादी करना चाहते थे युवक -युवती, पर परिजन नही थे तैयार ,तो ट्रेन के आगे कूदकर दोनों ने दे दी अपनी जान...

इस शादी से क्यों नही थे दोनों के परिजन तैयार, जानने के लिए पढिये पूरी खबर..?

पलामू: आज रेलवे ट्रैक पर एक युवक और एक युवती का शव मिला। पुलिस तफटीशनमें यह बात सामने आई कि दोनों भी बहन थे । आपस में शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। 

 असली वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल आपस में भाई-बहन थे इसलिए परिजन इस शादी के खिलाफ थे। उन्हें लोकलाज और मर्यादा की दुहाई भी दी थी लेकिन दोनों शादी करने की जिद पर अड़े थे।

मामला पलामू जिला के पांकी प्रखंड का है

मामला झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पांकी प्रखंड का है। यहां मुगलसराय रेल मंडल अंतर्गत उंटारी और करकटा रेलवे स्टेशन के बीच पटरियों पर प्रेमी युगल का शव मिला। मृत युवक की पहचान कांडी थानाक्षेत्र अंतर्गत रामबांध के रहने वाले हैं।

 पिछले कुछ समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। प्रेमी युगल रिश्ते में भाई-बहन लगते थे इसलिए परिजनों को उनके रिश्ते से आपत्ति थी।

मृतक युवक की शादी कहीं और तय थी

परिजनों ने बताया कि मृतक युवक की शादी कहीं और तय हो चुकी थी। हालांकि, नंदलाल शादी के लिए तैयार नहीं थे। वह खुशबू से ही शादी करने की जिद पर अड़ा था। इसी बात को लेकर नंदलाल का अपने बड़े भाई से विवाद भी हुआ था। उसने धमकी भी दी थी कि ट्रेन से कटकर जान दे देगा। वहीं युवती के परिजनों का भी कहना है कि लड़की काफी गुमसुम थी। वह किसी से बात नहीं कर रही थी।

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की तफ्शीश जारी है।

Jharkhand

Feb 27 2023, 15:13

ईडी को 125 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित करने के मामले में गिरफ्तार अभियंता के मोबाइल से मिला कई राज,रिमांड बढ़ाने की करेगी मांग


रांची, (झारखंड डेस्क) 125 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित करने के मामले में गिरफ्तार ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से रिमांड पर ईडी के अधिकारी काली कमाई का राज उगलवाने में जुटे हैं।

रिमांड के तीसरे दिन भी रविवार को वीरेंद्र राम से ईडी ने लंबी पूछताछ की गई। ईडी ने वीरेंद्र राम के चार मोबाइलों को जब्त किया है, जिससे 200 जीबी डेटा स्टोर कर ईडी के अधिकारी विश्लेषण करने में जुटे हैं।

मोबाइल डेटा से खुलेंगे कई राज

शुरुआती जांच में ईडी को यह जानकारी मिल चुकी है कि वीरेंद्र राम के मोबाइल में काली कमाई का बड़ा राज सुरक्षित है, जो अनुसंधान को और धारदार बनाएगा। मोबाइल से प्राप्त डेटा के आधार पर भी ईडी वीरेंद्र राम से पूछताछ जारी रखी है।

ईडी के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र राम के कमीशन गैंग में शामिल 25 नेताओं व अधिकारियों की पहचान हो चुकी है। अब एक-एक कर सबको ईडी समन करने जा रही है। सबसे पूछताछ की जाएगी।

ईडी कोर्ट में देगी अर्जी,रिमांड की अवधि बढ़ाने की करेगी मांग 

पूछताछ में लगातार मिल रही नई जानकारियों को देखते हुए ईडी कोर्ट से रिमांड अवधि बढ़ाने का फिर आग्रह करेगी। वर्तमान में सिर्फ पांच दिनों के लिए ही रिमांड मिला है। इस दौरान तीन दिनों की पूछताछ हो चुकी है।

Jharkhand

Feb 27 2023, 11:31

अपने विभिन्न मांगों को लेकर आज वित्त रहित शिक्षक और कर्मचारी रहेंगे उपवास पर,नही मनाएंगे इस वर्ष होली

रांची : झारखंड के वित्त रहित शिक्षक और कर्मचारी अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे. 

उनकी मांग है कि जैक बोर्ड का पूर्ण गठन करने, स्कूल कॉलेजों का अधिग्रहण, घाटानुदान, वित्तीय वर्ष 2020-21 के अनुदान सहित अन्य मांगों को सरकार पूरा करे.

वहीं, सोमवार 27 फरवरी को 1250 वित्त रहित स्कूल एवं इंटर कॉलेजों के 10,000 शिक्षक एवं कर्मी उपवास पर रहेंगे. यह निर्णय झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में लिया गया. 

कहा गया कि जैक की ओर से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से जैक बोर्ड के पूर्ण गठन का आग्रह किया गया था, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब मोर्चा अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 16 मार्च को जुलूस के साथ महाधरना देगा. 17 मार्च को विधायकों के आवास का घेराव किया जायेगा. 

22 मार्च को वित्त रहित शिक्षा कर्मी मुंह में काली पट्टी बांधकर विधानसभा के समक्ष मौन प्रदर्शन करेंगे. होली के पूर्व अनुदान राशि स्कूल-कॉलेजों को नहीं भेजी गयी, तो शिक्षक कर्मी होली नहीं मनायेंगे.

Jharkhand

Feb 27 2023, 11:28

ब्रेकिंग/ आज बजट सत्र को लेकर एनडीए विधायक दल की होगी बैठक


रांची : सोमवार 27 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष तैयार है. इस सत्र में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने को लेकर एनडीए विधायक दल की आज बैठक होने वाली है. 

वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आवास पर यूपीए विधायक दल की बैठक में सत्र के सफल संचालन और विपक्ष के हर वार को विफल करने की रणनीति बनायी गयी.

Jharkhand

Feb 23 2023, 11:29

झारखंड में संघटन विस्तार के लिये रांची आये जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-देश में अघोषित आपातकाल

रांची: झारखंड में संगठन विस्तार के लिए पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि पूरे देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है, जिसमें आप केंद्र सरकार के खिलाफ कुछ भी बोल नहीं सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि देश में भारत सरकार की संस्थाओं की मदद से केंद्र की भाजपा सरकार अपना काम कर रही है।

झारखंड में विस्तार के लिए पहुंचे ललन सिंह

इस दौरान उन्होंने बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को देश की राजधानी नई दिल्ली का हाल लेना चाहिए जहां पुलिस पर सीधा नियंत्रण केंद्र सरकार का है।

रामगढ़ उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन

झारखंड के मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव में हम लोगों ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया है और अगर जरूरत महसूस होगी तो हमारे नेता वहां प्रचार करने भी जाएंगे। केंद्र में विपक्ष की एकजुटता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी से बात भी की है और बातचीत आगे भी चलेगी।

खतियान पर बोलने से बचते नजर आए ललन सिंह

1932 के खतियान पर झारखंड में नागरिकता दिए जाने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है और ऐसे तमाम प्रश्नों पर झारखंड के अध्यक्ष खीरू महतो ही अपना बयान देंगे। खीरू महतो व अन्य कुछ नेताओं का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ये लोग मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

कुशवाहा पर टीप्पणी : स्वार्थ के चक्कर में जहां-तहां घूम रहे हैं

उपेंद्र कुशवाहा को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में ललन सिंह ने कहा कि वे स्वार्थ के चक्कर में जहां-तहां घूम रहे हैं। पिछली बार जदयू में शामिल होने आए तो नीतीश कुमार के सामने कसम खाया था कि अब कभी छोड़कर नहीं जाएंगे लेकिन देख लीजिए, चले ही गए।

कुशवाहा के जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं

उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी से बाहर निकलने को लेकर उन्होंने कहा कि इससे पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है। उनके पार्टी में रहते हुए कल 72 लाख सदस्य बनाए गए और उन्हीं से पूछ लीजिए कि उन्होंने कितने सदस्य बनाए।

इसके पहले स्वार्थ सिद्धि के कारण ही एनडीए से बाहर निकले थे। नीतीश कुमार ने ही उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनवाया था। उपेंद्र कुशवाहा विभिन्न पार्टियों में घूमते रहे हैं।

 काम नहीं करने वाले दूसरों के लिए जगह छोड़ें

जदयू के केंद्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राजधानी रांची में कोर्डिनेशन कमेटी और जिलों से पहुंचे प्रमुख नेताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। सिंह ने पार्टी नेताओं को चेताते हुए कहा कि या तो पार्टी के लिए काम करिए या फिर दूसरों के लिए छोड़ दीजिए।

पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों, प्रकोष्ठ अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों के साथ बैठक में उन्होंने कहा की झारखंड के जिलों में कम से कम सात हजार सदस्य जरूर बनाएं। पूरे प्रदेश में डेढ़ लाख सदस्य 31 मार्च तक बनाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने विधान परिषद के सदस्य बिजय सिंह एवं बेलहर विधायक मनोज यादव को झारखंड जदयू का सह प्रभारी भी नियुक्त किया।

Jharkhand

Feb 20 2023, 13:03

तुपुदाना रिंग रोड में सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन ने ली एक छात्रा की जान

रांची : तुपुदाना रिंग रोड में सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन ने एक छात्रा को अपनी चपेट में लिया. अज्ञात वाहन के कुचलने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी. 

जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.

Jharkhand

Feb 20 2023, 12:56

झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र ने ली शपथ


रांची : झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र ने सोमवार को शपथ ली. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण के बाद चीफ जस्टिस का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया.

Jharkhand

Feb 20 2023, 12:51

झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय रांची पहुंचे रामगढ उपचुनाव में करेंगे प्रचार

रांची : झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सोमवार को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचते ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया. 

बता दें कि श्री पांडेय रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार में शामिल होंगे.